दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुराने संबंधों और एक परिचित की गारंटी का हवाला देकर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के 35 से अधिक लोगों से करीब 630 किलो चांदी उधार ले ली और बाद में परिवार सहित फरार हो गया।पीड़ित ओम प्रकाश चौधरी के अनुसार, वर्ष 2005 से आरोपी राहुल कुमार जैन के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए राहुल जैन अपने पिता और भाई के साथ गांव पहुंचा और लोगों को चांदी उधार देने के लिए राजी किया। गांव के कई लोगों ने उसकी बातों में आकर बड़ी मात्रा में चांदी दे दी।कुछ समय बाद जब लोगों ने अपनी चांदी या पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। 10 अप्रैल को जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो वह बंद मिला। जांच में पता चला कि वह 5 अप्रैल की रात ही परिवार के साथ फरार हो चुका है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमला नगर पुलिस ने राहुल जैन समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।बढ़ते चांदी के दाम भी इस तरह की घटनाओं की एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं। वर्तमान में चांदी की कीमत करीब 2.75 लाख रुपये प्रति किलो है, जिसके अनुसार इस पूरे मामले में करीब 17 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मिडिल ईस्ट संकट यूएई और दुबई में फंसे पंजाब के लोग, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते…
Share to :

राजस्थान जैतसर में 12 विशिष्ट शख्सियतों का सम्मान, खेल, शिक्षा व सेवा क्षेत्र के लोग हुए गौरवान्वित

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के हनुमानगढ़ वाली 12 विशिष्ट…
Share to :

हरिद्वार में डीएम की सख्ती, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को गरजा बुलडोजर

उत्तराखंड 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)हरिद्वार जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की…
Share to :

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर BJP का हमला, कहा ‘एंटी इंडिया लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलते हैं’

नई दिल्ली 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…
Share to :