दैनिक खबरनामा । जम्मू, 15 जून:  श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने सोमवार को लोक भवन में ‘श्री अमरनाथजी यात्रा गाइड बुक-2026’ के 15वें संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के प्रयासों की सराहना की।

उपराज्यपाल ने कहा कि फेडरेशन और उससे जुड़े संगठनों के सामूहिक प्रयासों के कारण श्री अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि गाइड बुक का नवीन संस्करण यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना पुस्तिका है, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा प्रोटोकॉल, चिकित्सा सुविधाएं, आवास व्यवस्था, यात्रा अनुशासन तथा लखनपुर से पवित्र गुफा तक दोनों मार्गों पर उपलब्ध सुविधाओं और आपातकालीन संपर्कों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम में टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि जम्मू तवी आरती पहल की सफलता के बाद अब नियमित आरती कार्यक्रमों का विस्तार सुरईंसर नाग मंदिर, बाबा कैलख देव स्थान, पुरमंडल, घगवाल, जतवाल और रघुनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से 29 जून (ज्येष्ठ पूर्णिमा) से नियमित आरती कार्यक्रम शुरू होगा। इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना के साथ करंट रजिस्ट्रेशन काउंटर और लंगर सेवा भी प्रारंभ की जाएगी।

राजेश गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि टूरिज्म फेडरेशन एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है, जिसमें लखनपुर से पवित्र गुफा तक दोनों यात्रा मार्गों पर उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों को प्रदर्शित किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले जारी होने वाली यह डॉक्यूमेंट्री श्रद्धालुओं को यात्रा के प्रति जागरूक और बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद करेगी।

गाइड बुक विमोचन समारोह में उपराज्यपाल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव शुभंकर प्रत्यूष पाठक, श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं विश्व कश्मीरी समाज के संयोजक इंजीनियर किरण वात्तल, जम्मू एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष अमरीक सिंह, भद्रवाह-पटनिटॉप ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी कोतवाल, टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के उपाध्यक्ष अभय बकाया तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद मकबूल शोडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :