दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Manish Tewari ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2014 के बाद से सरकारी और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब में भी “सत्ता हथियाने” की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं।
मनीष तिवारी ने कहा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर स्पष्ट और मजबूत रणनीति बनानी चाहिए।उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सरकारी तंत्र के जरिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की गई। तिवारी ने आरोप लगाया कि पंजाब में आगामी चुनावों को देखते हुए वैसा ही माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं पर कार्रवाई होने पर उसे “कानून का काम” बताया जाता है, लेकिन जब सत्ताधारी दल के नेताओं पर सवाल उठते हैं तो उसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा जाता है।
सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए देश में सख्त कानून बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई भी सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए संस्थाओं का गलत इस्तेमाल न कर सके।अपने संबोधन के दौरान तिवारी ने राजनीतिक दलों को आत्मचिंतन की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को यह देखना चाहिए कि वे सत्ता में रहते हुए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किस तरह करती रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन…
Share to :

क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप एवं बेबी शावर’ का आयोजन

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में भारत के प्रीमियम बर्थिंग…
Share to :

सेक्टर-33 डकैती मामला 8 साल बाद भी नहीं सुलझी डेढ़ करोड़ की लूट, पुलिस ने अदालत में दी अनट्रेस रिपोर्ट

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-33 में…
Share to :

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सख्त कार्रवाई, धनास के स्मॉल फ्लैट्स में चला बेदखली अभियान

चंडीगढ़ 21 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने बकाया राशि…
Share to :