पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर के बलटाना, हरमिलाप नगर फेज-1, ढकोली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग की हड़ताल का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ा है। पिछले करीब पांच महीनों से हजारों घरों में बिजली के बिल नहीं पहुंचे हैं, जिससे लोग असमंजस और चिंता में हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि एक साथ कई महीनों का बिल जारी हुआ तो अधिकांश परिवारों के लिए भुगतान करना मुश्किल हो जाएगा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय पर बिल न मिलने से मासिक बजट गड़बड़ा गया है। मध्यमवर्गीय परिवार हर महीने खर्च का हिसाब बनाकर चलते हैं, लेकिन अब उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि बिजली पर कितना खर्च हो रहा है। हरमिलाप नगर के निवासी कृष्ण ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं पर अचानक भारी बकाया डाला जा सकता है। उनका कहना है कि पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक के बिल एक साथ आ जाते हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।बीके भाटिया ने बताया कि कई बार बिजली कार्यालय से संपर्क करने के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिला। लोगों को डर है कि देरी से भुगतान पर पेनाल्टी या कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई हो सकती है।वहीं विभाग के प्रतिनिधि राकेश भ ने स्वीकार किया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मीटर रीडिंग नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लंबित बिल किस्तों में जारी किए जाएं और भविष्य में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का विरोध

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब में आज चार घंटे के लिए…
Share to :

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में अलर्ट पठानकोट के बॉर्डर इलाके में निजी स्कूल को बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

पंजाब 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने…
Share to :

अमृतसर जीपीओ में पंजाबी भाषा को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

अमृतसर 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा )स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) से जुड़ा…
Share to :

Greater Mohali Area Development Authority ने घटाई परियोजना लागत, हाईकोर्ट सुनवाई और वित्तीय बोलियों के बीच आज अहम दिन

पंजाब 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक…
Share to :