दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़, 5 मई IndiGo की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री के हैंड बैग में रखा पावर बैंक अचानक ब्लास्ट हो गया। यह घटना चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पावर बैंक बैग के अंदर ही था, जहां अचानक स्पार्किंग के बाद धमाका हुआ। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और हालात को काबू में लिया गया।सुरक्षा को देखते हुए सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया है और फ्लाइट की जांच जारी है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे विमान और यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई।विशेषज्ञों का कहना है कि पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में सावधानी बेहद जरूरी है, क्योंकि ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या खराब गुणवत्ता के चलते इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :