चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ से वित्तीय धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के विकास कार्यों के लिए रखे गए Chandigarh Smart City Limited (CSCL) के करोड़ों रुपये पर जालसाजों ने सेंध लगा दी। यह मामला उस समय सामने आया जब नगर निगम द्वारा फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदों (FDRs) की जांच की गई।बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए रखी गई राशि को Municipal Corporation Chandigarh को ट्रांसफर किया जाना था। इसके लिए IDFC FIRST Bank में एक विशेष समर्पित (डेडिकेटेड) खाता खोला गया था, जिसमें स्मार्ट सिटी से जुड़े फंड रखे गए थे।फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान जब बैंक की एफडीआर रसीदों की जांच की गई तो कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पता चला कि स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपये के साथ धोखाधड़ी की गई है। इस खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।गौरतलब है कि इससे पहले भी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करीब 590 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आ चुका है। अब नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026