चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)अंबाला से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहीं लतिका महंत ने अंबाला में सक्रिय कथित भू-माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ जबरन घर में घुसकर मारपीट की गई, चोरी हुई, अवैध कब्जे का प्रयास किया गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं, लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।लतिका महंत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, अंबाला को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में गुरमीत, उसकी पत्नी, बेटे संदीप, प्रीतपाल, मुकेश, संदीप डिप्पो वाला, करनैल हलवाई, भूपिंद्र, कुलदीप, ओम प्रकाश, बलवीर (पूर्व सरपंच), शिव कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:15 बजे, उनके गांव काठगढ़ स्थित घर में करीब 40–50 लोगों ने जबरन घुसकर मारपीट की और घर से सोना, चांदी, नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए।लतिका महंत के अनुसार उन्होंने मकान का 4 लाख रुपये में सौदा किया था और 50 हजार रुपये बयाना ऑनलाइन गुरमीत के बेटे संदीप के खाते में भेजा गया था, जिसके ऑडियो-वीडियो सबूत उनके पास मौजूद हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मजबूरन आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को विवश होंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :