चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर एक बार फिर रफ्तार और रोमांच का साक्षी बनने जा रहा है। 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली का आयोजन 12 से 15 मार्च 2026 तक किया जाएगा। सैंट जान ओल्ड बॉयज ’ एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट इवेंट का औपचारिक शुभारंभ 12 मार्च को दोपहर 3:30 बजे सैंट जॉन हाई स्कूल से किया जाएगा।करीब चार दशक पुरानी यह रैली देश की सबसे पुरानी मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। आयोजन पूरी तरह से फ़ेडरेशन ऑफ़ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ़ इंडिया(एफएमएससीई ) के नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगा।सजोबा के अध्यक्ष कुनाल सेखरी ने कहा कि यह रैली अब भारत के मोटरस्पोर्ट कैलेंडर का अहम हिस्सा बन चुकी है और हर वर्ष इसका स्तर और प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। इस बार लगभग 110 प्रतिभागी, जिनमें 25 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर शामिल हैं, तीन दिनों में फैले 12 विशेष स्टेज में हिस्सा लेंगे।नाइट स्टेज की वापसी इस वर्ष नाइट स्टेज की बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है, जो सीमित दृश्यता में ड्राइविंग कौशल और रणनीति की कड़ी परीक्षा लेगी। विजेताओं के लिए ₹2.5 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।नया रूट, नई चुनौती
रैली मार्ग चंडीगढ़ से लुधियाना, नवांशहर, होशियारपुर होते हुए पहली बार ऊना तक जाएगा और फिर वापस चंडीगढ़ लौटेगा। नए टेरेन में नदी के पाट, नॉन-कंक्रीट रास्ते, तेज टारमैक और पहाड़ी सेक्शन शामिल होंगे।प्रतियोगियों की स्क्रीनिंग 12 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 15 मार्च को शाम 5 बजे रैली का समापन होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और फर्स्ट इंटरवेंशन व्हीकल (FIV) तैनात रहेंगे।तीन दिनों तक चलने वाली यह रैली एक बार फिर साबित करेगी कि चंडीगढ़ देश के मोटरस्पोर्ट मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :