दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गैस की भारी किल्लत ने कैटरिंग और वेडिंग इंडस्ट्री को गहरे संकट में डाल दिया है। शादियों के सीजन के बीच गैस की कमी से कैटरर्स के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति बन गई है। उनका कहना है कि ईंधन के बिना बड़े आयोजनों में खाना बनाना संभव नहीं है।पिछले एक महीने में शादियों और इवेंट्स से होने वाला कारोबार करीब 50 फीसदी तक गिर गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि डीजल भट्टी या लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रदूषण विभाग कार्रवाई करता है, जिससे वे सीमित काम ही ले रहे हैं।कैटरर्स के अनुसार, एक औसत शादी के लिए 5 से 8 कमर्शियल सिलेंडर चाहिए, लेकिन एजेंसियां केवल 1-2 सिलेंडर ही दे रही हैं। मजबूरी में कई लोग चूल्हों और लकड़ी का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती लागत के चलते कई छोटे कैटरर्स ने बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है, जबकि कुछ ने प्रति प्लेट कीमत 20-25% तक बढ़ा दी है।कैटरर राजेश नागर के मुताबिक, पहले से ली गई बुकिंग अब घाटे का सौदा बन गई है क्योंकि सिलेंडर महंगे और दुर्लभ हो गए हैं।वहीं शहर में गैस की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। 923 रुपये का सिलेंडर 2500-3000 रुपये में और कमर्शियल सिलेंडर 4000 रुपये तक बिक रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच की मांग की है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026