दैनिक खबरनामा 5 मई 2026चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करार दिया है। क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता महिला अमरीन और प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि न्यू चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद इस वारदात की जड़ था।एसपी क्राइम मंजीत श्योराण के अनुसार, 18 मार्च 2026 को जिम की पार्किंग के बाहर दिनदहाड़े चमनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमरीन का आरोप था कि उसे धोखे से महंगी जमीन बेची गई और कब्जा नहीं दिया गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची और गैंगस्टर लक्की पटियाल को सुपारी दी।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हर्षप्रीत ने ‘डिब्बा कॉल’ के जरिए अमरीन की गैंगस्टर से बात करवाई। दोनों के बीच बातचीत एन्क्रिप्टेड ऐप के माध्यम से होती रही। 29 अप्रैल को गिरफ्तार हर्षप्रीत के पास से एक इंपोर्टेड .45 बोर पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए, जो अमरीन के नाम पर पंजीकृत थे।मुख्य शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम से पूछताछ में पता चला कि वारदात से पहले वे कजहेड़ी में ठहरे थे, जहां उन्हें हथियार, बाइक और पैसे मुहैया कराए गए।इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :