दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास बैरियर स्थित लेबर चौक के पास एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति लंबे समय तक खड़े-खड़े ही सोता हुआ नजर आया। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शख्स काफी देर तक एक ही स्थान पर आंखें बंद किए खड़ा रहा। उसकी असामान्य स्थिति को देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर और हिलाकर जगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह काफी समय तक उसी अवस्था में खड़ा रहा।
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे नशे का असर बता रहे हैं, जबकि अन्य का मानना है कि अत्यधिक थकान के कारण व्यक्ति को खड़े-खड़े ही नींद आ गई होगी। फिलहाल इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विटामिन C और प्रोबायोटिक से हैजा के इलाज में बड़ी उम्मीद, IMTECH चंडीगढ़ की रिसर्च में बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हैजा का नाम सुनते…
Share to :

नववर्ष 2026 का स्वागत, नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ

चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही लोगों…
Share to :

14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़ 8 मार्च2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की…
Share to :

डिजिटल होगी ‘जनगणना 2027’ चंडीगढ़ में 1 मई से पहला चरण, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ‘जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां…
Share to :