दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई: शहर में इन दिनों पीएनजी गैस के बिल को लेकर एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। ठग खुद को गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनसे तुरंत भुगतान करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ितों को बताया जा रहा है कि उनका पीएनजी बिल बकाया है या कनेक्शन जल्द काट दिया जाएगा। इसके बाद कॉल करने वाला व्यक्ति जल्दबाजी में भुगतान करने का दबाव बनाता है और इसके लिए OTP, UPI पिन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी, CVV और नेट बैंकिंग का विवरण मांगता है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान नंबर से आई ऐसी कॉल पर भरोसा न करें और न ही अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी से साझा करें।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी बिल या भुगतान की जानकारी की पुष्टि हमेशा पीएनजी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अधिकृत मोबाइल एप्लिकेशन या कंपनी के हेल्पलाइन नंबर से ही करनी चाहिए। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने और फोन पर कहे जाने पर किसी ऐप को डाउनलोड करने से भी बचें। अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले तो तुरंत कॉल काट दें। इसके बाद अपने बैंक और संबंधित गैस कंपनी को इसकी सूचना दें।

जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिकों से कहा गया है कि वे इस जानकारी को अपने परिवार, दोस्तों और खासकर बुजुर्गों तक पहुंचाएं, ताकि वे इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार न बनें।

विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी संदिग्ध लेन-देन या फर्जी संदेश के मामले में सावधानी बरतें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी भी हाल में साझा न करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :