दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में अपने 12वें रेस्टोरेंट ‘कारीगिरी’ का अनोखे अंदाज़ में उद्घाटन किया। बारात निकालकर किए गए इस लॉन्च ने शहर में खासा उत्साह पैदा किया।पंजाबी संस्कृति और खानपान के गहरे रिश्ते को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘आंगन कॉन्सेप्ट’ है। पहली बार रेस्टोरेंट के अंदर पारंपरिक आंगन जैसा माहौल बनाया गया है, जो ग्राहकों को देसी संस्कृति का अनुभव कराता है।इंटीरियर में खास ‘ब्रेड बार’ बनाया गया है, जिसमें 20 तरह की रोटियां और उनसे जुड़ी 20 कहानियां पेश की गई हैं। शेफ सोखी का कहना है कि इस बार रोटियों को सिर्फ खाने के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी के साथ जोड़कर परोसा गया है।मेन्यू में पारंपरिक स्वाद के साथ नए प्रयोग भी देखने को मिलते हैं। खास तौर पर बटर चिकन के तीन वेरिएंट—क्लासिक, व्हाइट और हरे टमाटर वाला ‘ग्रीन बटर चिकन’—लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यह खास डिश फराह खान की पसंद से प्रेरित होकर मेन्यू में शामिल की गई है।शेफ सोखी ने बताया कि ‘कारीगिरी’ का मेन्यू सिर्फ खाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक स्टोरीटेलिंग अनुभव है, जिसमें उनकी यात्राएं, परिवार की रेसिपी और सांस्कृतिक यादें शामिल हैं।रेस्टोरेंट के इंटीरियर में पंजाबी विरासत को भी खास स्थान दिया गया है। यहां कारीगरों, शिल्पकारों और लोक कलाकारों को समर्पित दीवारें बनाई गई हैं, जो इसे एक साधारण रेस्टोरेंट से बढ़कर सांस्कृतिक अनुभव बनाती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :