दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ मुंबई में तरबूज खाने से कथित मौत और शहर में बढ़ते पेट दर्द व उल्टी-दस्त के मामलों के बीच चंडीगढ़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों से लिए गए तरबूज के सैंपलों की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है। इससे लोगों को आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन अंतिम क्लीन चिट अभी बाकी है।फूड सेफ्टी विभाग ने सैंपलों में हानिकारक बैक्टीरिया जैसे ई-कोलाई और साल्मोनेला के साथ-साथ मिलावटी रंगों की भी जांच की। शुरुआती रिपोर्ट में ये सभी टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ये रिपोर्ट विभाग की अपनी लैब की है, जबकि पुख्ता पुष्टि के लिए सैंपल स्टेट लैब भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।इस बीच PGI में पिछले कुछ दिनों से उल्टी, जी मिचलाने और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई मरीजों ने तरबूज खाने के बाद परेशानी होने की बात कही है, जिसके चलते विभाग ने इस बार रूटीन जांच के बजाय एडवांस बैक्टीरियल टेस्ट करवाए हैं।फूड सेफ्टी अधिकारी सुखविंदर सिंह के अनुसार, जरूरी नहीं कि फल में मिलावट ही बीमारी का कारण हो। खेतों में गंदे पानी से सिंचाई, ट्रांसपोर्ट के दौरान गंदगी, या लंबे समय तक खुले में कटे फल पर मक्खियों के बैठने से भी संक्रमण फैल सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कटे हुए फल खरीदने से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :