दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में चोरी का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक मैकेनिक बनकर सरकारी मकानों में घुसा और सोलर पैनल की महंगी कॉपर तारें चुरा ले गया। आरोपी ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर के समय मैकेनिक का भेष बनाकर कॉलोनी में पहुंचा और एक-एक कर करीब 11 मकानों की छतों पर चढ़ गया। उसने सोलर पैनल और मीटर को जोड़ने वाली कीमती तारों को काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि उस समय घरों के लोग बाहर ही बैठे थे, लेकिन आरोपी को काम करते देख उन्होंने उसे असली मैकेनिक समझ लिया।आरोपी अपने साथ प्लास (Pliers) और पेचकस (Screwdriver) जैसे औजार लेकर आया था, जिससे उसने बड़ी आसानी से तारें काट लीं और मौके से फरार हो गया।इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब सोलर सिस्टम से बिजली सप्लाई अचानक बंद हो गई। ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम में संबंधित घर ऑफलाइन दिखने लगे। इसके बाद जब कंपनी के असली तकनीशियन जांच के लिए पहुंचे, तो चोरी की इस पूरी वारदात का पता चला।फिलहाल मामले की जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह की वारदातें अन्य क्षेत्रों में भी हो सकती हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :