दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत ट्यूबवेल ऑपरेटर वेतन न मिलने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि वे अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे, और स्कूलों से बच्चों को निकालने की चेतावनी मिल रही है।शहर में करीब 332 ट्यूबवेल ऑपरेटर आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे हैं, जो हर महीने वेतन में देरी की समस्या से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने के आदेश होने के बावजूद इसका पालन नहीं किया जा रहा।काम की परिस्थितियां भी बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। एक-एक ऑपरेटर को तीन-तीन जगहों पर ड्यूटी करनी पड़ती है और उन्हें किसी तरह की छुट्टी नहीं मिलती। 24 घंटे सातों दिन काम करने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। कई ट्यूबवेल सुनसान इलाकों में होने के कारण चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन के प्रधान शांति दास ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई बच्चों के दाखिले तक रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में उन्हें केवल गवर्नर से ही न्याय की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :