दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट इलाके में ड्रग्स तस्कर को पकड़ने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है।पुलिस के अनुसार एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ नंदू 22 ग्राम ड्रग्स की डील करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टिंबर मार्केट के पास ट्रैप लगाया और आरोपी को उसकी पत्नी के साथ स्कूटर पर आते ही पकड़ लिया।जब पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी खालसा कॉलेज के सामने आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी की पत्नी ज्योति, भाभी रीना और शिल्पा नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गर्भवती नैना को मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया गया।पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला और आरोपी को भगाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026