चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-36 स्थित पार्क में रविवार रात हुई युवती सुहानी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय कुक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर काबू किया।मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर पार्क में पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी ने सुहानी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों पिछले करीब छह वर्षों से रिलेशनशिप में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की कुछ गलत हरकतों के कारण युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बीच उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने सुहानी को सेक्टर-36 के पार्क में मिलने के लिए बुलाया और बहस के दौरान वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मनीमाजरा में भीषण आग के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट, युवक की सूझबूझ से बची चार लोगों की जान

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित विकास नगर, मौली…
Share to :

पीजीआई में टैक्स नियमों की भारी अनदेखी, सुरक्षा सेवाओं के नाम पर जीएसटी नियमों को दरकिनार कर सरकारी खजाने को 8.06 करोड़ रुपये का नुकसान, कैग ने बताया गंभीर वित्तीय लापरवाही

चंडीगढ़ 26 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)…
Share to :

2025 में चंडीगढ़ का अपराध परिदृश्य बदला, साइबर ठगी और वाहन चोरी में तेज़ बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार )चंडीगढ़ में साल 2025 के दौरान अपराध…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, चंडीगढ़ बैठक में चन्नी-सीनियर नेताओं में तीखी बहस

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में…
Share to :