दैनिक खबरनामा । धर्मशाला, 18 जून :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को धर्मशाला में स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी तथा चरान क्षेत्र में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ आयुष पद्धतियों के समन्वय को बढ़ावा देकर एक समग्र एवं सशक्त स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए एकीकृत आयुष अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और लोगों को आयुर्वेद सहित विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों की बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा चरान में विकसित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और दैनिक जरूरतों से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों की आवाजाही बढ़ने से आसपास के दुकानदारों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और लघु उद्यमियों के लिए व्यापार एवं आय के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :