चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रशासन ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है। फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 फरवरी से 29 अप्रैल तक संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके बाद हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन (एचएलबीसी) को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि शहर के हर ब्लॉक और परिवार का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। डेटा संकलन और निगरानी के लिए सेंसेस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) और एचएलबी क्रिएटर एप का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि डिजिटल प्रणाली से पारदर्शिता और सटीकता दोनों में सुधार होगा।शहर को 10 चार्ज (जोन) में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और वरिष्ठ विभागाध्यक्षों को सौंपी जाएगी। वार्डवार अधिकार क्षेत्र तय कर जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। पूरे अभियान में करीब 2800 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती होगी। जोनल अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा की गुणवत्ता जांच और क्षेत्रीय समन्वय पर विशेष जोर रहेगा।सत्यापन प्रक्रिया में प्री-मैपिंग डेटा का भी उपयोग किया जाएगा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 6100 रिकॉर्ड में खामियां सामने आई हैं। कई नाम ऐसे पाए गए जो मृत हैं या दिए गए पते पर नहीं रहते। जिला जनगणना अधिकारी के अनुसार अब तक 62.5 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है और माह के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।चंडीगढ़ में वर्तमान में करीब 6.4 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि अनुमानित आबादी 13.64 लाख के आसपास है। प्रशासन का मानना है कि एसआईआर और प्री-मैपिंग से प्राप्त आंकड़े जनगणना 2027 को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026