हरियाणा 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला रेलवे नेटवर्क को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के अंतर्गत दो अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इस पहल के तहत दिल्ली और अंबाला रेल मंडल के व्यस्त रूटों पर सिग्नलिंग व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा। मंत्रालय ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 421.41 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।रेलवे के उच्च घनत्व (HDN) और अत्यधिक उपयोग वाले नेटवर्क (HUN) में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से चयनित स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह नई तकनीक उन स्टेशनों पर लागू की जा रही है, जहां पहले से ही स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को मंजूरी दी जा चुकी है।दिल्ली रेल मंडल के अंतर्गत हाई डेंसिटी रूट पर स्थित 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सुविधा विकसित की जाएगी। इस पर 292.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, अंबाला रेल मंडल के 13 स्टेशनों को इस सिस्टम से जोड़ने के लिए 129.17 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह योजना वर्ष 2024-25 की पिंक बुक में शामिल उत्तर रेलवे के 1,547 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अंबाला मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि अब पारंपरिक मैकेनिकल इंटरलॉकिंग की जगह कंप्यूटर आधारित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे सिग्नल और पॉइंट डिजिटल तरीके से नियंत्रित होंगे।इस तकनीक से ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित होगा, मानवीय गलती की संभावना घटेगी और व्यस्त रूटों पर ट्रेनों की संख्या व रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को समयबद्ध और सुरक्षित यात्रा का सीधा लाभ मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एचकेआरएनएल में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 फरवरी तक करें आवेदन

हरियाणा 12 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार…
Share to :

हरियाणा के विधायकों को बड़ी राहत प्री बजट बैठक से पहले सीएम नायब सिंह सैनी का तोहफा, मिलेंगे डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये

चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक…
Share to :

यूएचबीवीएन ने एलडीसी-यूडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम…
Share to :

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बीपीएचओ ट्राई-सिटी चंडीगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह…
Share to :