दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 फेज-7 स्थित एक बंद पड़ी कोठी में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह कोठी रिटायर IRS अधिकारी देवेंद्र सिंह के नाम पर है, जो पिछले 18 साल से विदेश में रह रहे हैं। कोठी की देखरेख हरिद्वार निवासी हरि प्रसाद करते थे, लेकिन उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते वे कुछ समय पहले अपने घर लौट गए थे, जिसके बाद कोठी बंद पड़ी थी।मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक चोर दीवार फांदकर कोठी में घुस गया और अंदर से सिलेंडर, बर्तन, लोहे का सामान और पुराने कपड़े निकालकर पैक करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही इस कोठी पर नजर रखे हुए था।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला को कोठी के अंदर संदिग्ध गतिविधि नजर आई, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और कोठी को चारों ओर से घेर लिया, ताकि आरोपी भाग न सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।लोगों के पहुंचने पर आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय कोठी के अंदर एक अलमारी में छिपने की कोशिश की। पुलिस ने काफी देर तक तलाश की और अंततः अलमारी खोलने पर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अलमारी से निकलता दिखाई दे रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :