दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में घर पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाभी और भाई पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 1 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद न तो पुलिस ने मामला दर्ज किया है और न ही अस्पताल की ओर से मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) जारी की गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव चमरियारी निवासी दलजीत कौर और उनके पति बख्शीश सिंह को लंबे समय से देवर द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि वह घर पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहा था।दलजीत कौर ने बताया कि घटना वाले दिन जब वह गुरुद्वारा साहिब से लौट रही थीं, तभी देवर ने साथियों सहित उन पर तेजधार हथियारों और बांस से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पति को भी बुरी तरह पीटा गया। हमले में दलजीत कौर का हाथ और बाजू फ्रैक्चर हो गए, जबकि उनके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।घायलों को तुरंत अजनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी अस्पताल प्रशासन ने एमएलआर जारी नहीं की। डॉक्टरों का कहना है कि सरकारी छुट्टियों के कारण रिपोर्ट सोमवार को तैयार कर पुलिस को भेजी जाएगी।पुलिस चौकी चमियारी के इंचार्ज हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, लेकिन एमएलआर आने के बाद ही बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :