दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 भारत सरकार के North Zone Cultural Centre (पटियाला) द्वारा आयोजित “वैसाखी उत्सव-2026” का शुभारंभ 12 अप्रैल को कलाग्राम में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति और रंग-बिरंगी विरासत की जीवंत झलक देखने को मिल रही है।उत्सव के पहले दिन Prof. Major Singh (संगरूर) ने अपने सुमधुर पंजाबी लोक गायन से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक वाद्यों की मधुर धुनों के साथ मलवाई गिद्धा की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न कलाकारों ने पंजाब की प्रसिद्ध लोक विधाओं का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को जीवंत बना दिया।पंजाबी लोक नृत्य, जो अपनी ऊर्जा और रंगत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गतका, झूमर, जिंदुआ, लुड्डी और भांगड़ा की जोशीली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा बाजीगर कला, घूमर, फाग और भांड-मिरासी जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और लोक संस्कृति की विविधता को खूबसूरती से दर्शाया।कार्यक्रम का संचालन Sanjeev Shad ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर एनज़ेडसीसी के निदेशक Furkan Khan ने कहा कि यह उत्सव न केवल वैसाखी के उल्लास को साझा करता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।उत्सव के दूसरे दिन सोमवार शाम 6 बजे से Shaminder Shammi और Desh Raj Lachkhani के ढाड़ी फोक की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :