गैंगस्टरों ते वार’ के 144वें दिन 519 ठिकानों पर छापेमारी, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान में 109 तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 13 जून 2026. पंजाब को अपराध और नशे के जाल से मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 144वें दिन पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 519 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 249 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान राज्य में संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने और गैंगस्टर गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान छह हथियार भी बरामद किए गए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 36,630 हो गई है।

छापेमारी के दौरान 101 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई, जबकि पूछताछ के बाद नौ लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने सात घोषित भगोड़ों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पंजाब पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित किसी भी जानकारी को एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर पूरी गोपनीयता के साथ साझा कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जनता की सहभागिता से अपराध के खिलाफ इस लड़ाई को और मजबूत बनाया जा सकता है।

इसी के साथ पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जारी ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 469वें दिन भी बड़ी कार्रवाई की। राज्यभर में चलाए गए अभियान के दौरान 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 356 ग्राम हेरोइन, 11 किलोग्राम भुक्की, 713 नशीली गोलियां तथा 19,470 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

पुलिस के अनुसार नशा विरोधी अभियान के तहत अब तक कुल 68,115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा नशा मुक्ति और पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 10 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को गैंगस्टर और नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :