हरियाणा 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने वीरवार सुबह स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक एक घंटे तक लगे जाम के कारण फतेहाबाद और रतिया से पंजाब के बुढलाडा जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह और थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस एजेंसी अधिकारियों से बातचीत कर उपभोक्ताओं को आश्वासन दिलाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। एजेंसी संचालकों ने बताया कि शाम तक गैस की गाड़ी पहुंच जाएगी और अगले दिन सुबह सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले तीन-चार दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो सिलेंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। अनिल कुमार, दयाल राम, मोहित और अमित समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से लाइनों में लगते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ता है।उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सही और स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026