दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 सोलन जिले में चेस्टर हिल से जुड़ी संपत्तियों के मामले में प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उपायुक्त ने सोलन, कसौली और परवाणू के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी संभावित संपत्तियों का रिकॉर्ड तलब किया है। इसके लिए सभी तहसीलदारों को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।तहसीलदारों को भेजे गए पत्र में संबंधित सेल डील की कॉपियां भी मांगी गई हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि अन्य स्थानों पर भी चेस्टर हिल से जुड़ी संपत्तियां सामने आती हैं, तो उनकी भी जांच शुरू की जाएगी।अब तक उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, सोलन, कसौली और परवाणू में कुछ संपत्तियां चिन्हित हुई हैं, जो एक कृषक की पत्नी और उसकी दो बहनों के नाम पर दर्ज हैं। इस बात का खुलासा पहले ही एसडीएम सोलन की रिपोर्ट में हो चुका है।उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में चेस्टर हिल से जुड़ी संपत्तियों का पता लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन को आशंका है कि अन्य स्थानों पर भी बिल्डरों द्वारा संपत्तियां खरीदी गई हो सकती हैं, जिनकी अब जांच की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :