दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होशियारपुर जिले के हाजीपुर स्थित खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय में तैनात लिपिक गगन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई मालेरकोटला जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के चाइल्ड केयर लीव को स्वीकृत कराने के लिए हाजीपुर स्थित शिक्षा कार्यालय गया था। उसकी पत्नी हाजीपुर ब्लॉक के सहोड़ा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।

शिकायत के अनुसार कार्यालय में मुलाकात के बाद आरोपी लिपिक ने फोन के माध्यम से संपर्क कर अवकाश स्वीकृत कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत का प्रमाण भी सुरक्षित कर लिया।

रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी सतर्कता ब्यूरो के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय को दी। शिकायत की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी लिपिक को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ जालंधर स्थित सतर्कता ब्यूरो थाना में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सतर्कता ब्यूरो ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :