दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 आगामी चुनावों से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 21 से 30 अप्रैल तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण शिविर में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 अप्रैल को शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे।
इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। यहां उन्हें जमीनी स्तर पर चुनाव जीतने की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खासतौर पर बूथ मैनेजमेंट, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा।
कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य अब पार्टी को केवल जन-आधारित ढांचे तक सीमित रखने के बजाय एक अनुशासित कैडर-आधारित संगठन में बदलना है। इसी उद्देश्य के तहत शिविर की दिनचर्या सेवाग्राम आश्रम की परंपरा से प्रेरित होगी, जिसमें सुबह व्यायाम और फिटनेस सत्र के साथ दिन की शुरुआत होगी और देर शाम तक कार्यशालाएं चलेंगी।शिविर के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वे जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझते हुए संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे विपक्ष का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें।इसके अलावा, चुनाव के दौरान अंतिम मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ मैनेजमेंट की विशेष रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि हिमाचल में मिली जीत की गति को जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में बनाए रखने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर अहम भूमिका निभाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :