दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1967 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। सोमवार को शिमला में विभाग की निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस नंबर को जारी किया गया।बैठक में घरेलू गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। विभाग ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि मार्च और अप्रैल के दौरान विभाग ने गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 2007 निरीक्षण किए, जिनमें 85 सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए।उन्होंने बताया कि प्रदेश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी प्रणाली के माध्यम से सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाने में मदद मिल रही है।बैठक में संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित सभी जिला नियंत्रक भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ऊना कोर्ट का मनीष सिसौदिया को नोटिस, मानहानि मामले में 12 मई को पेश होने के आदेश

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित अदालत ने…
Share to :

पंचायती चुनाव में ‘चिट्टा’ आरोपियों पर रोक हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2068 शिक्षकों की भर्ती को भी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश 23 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंचायत चुनावों…
Share to :

चेस्टर हिल संपत्ति मामला डीसी ने जिलेभर से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपना होगा पूरा ब्योरा

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 सोलन जिले में चेस्टर हिल से जुड़ी…
Share to :

कुमारसैन अफीम तस्करी केस बैकवर्ड लिंकेज जांच में एक और आरोपी गिरफ्तार, 2.039 किलो अफीम बरामद

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 शिमला पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम…
Share to :