दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यू चंडीगढ़ के मोहाली स्थित एक निजी स्कूल ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल में पंजाब पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इंस्पेक्टर जसवीर कौर के मुताबिक उनके दो बच्चे इसी स्कूल में दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। उनके एक बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वह उसका सेक्शन बदलवाना चाहती थीं। इस संबंध में उनके पति पिछले तीन दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा था।उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह खुद स्कूल पहुंचीं, तो उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया। बाद में जब वह अधिकारियों से मिलीं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धक्का-मुक्की कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया।इंस्पेक्टर ने यह भी कहा कि पहले उन्हें सेक्शन बदलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधन अपनी बात से मुकर गया। उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।इस मामले में महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026