दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को आयोजित होंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।इस बार पंचायत चुनाव में 31,182 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिनमें प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। इन पदों के लिए 50 लाख 79 हजार 48 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष, महिला और अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के वोटों की गिनती मतदान वाले दिन ही होगी, जबकि बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को की जाएगी।
आरक्षण की बात करें तो कुल पदों में बड़ी संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। कुल 15,656 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे पंचायतों में महिला भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए आयोग ने 21,678 मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि महिला मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की जाएगी।मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार पांच अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर इस्तेमाल होंगे—पंचायत सदस्य के लिए सफेद, उप प्रधान के लिए पीला, प्रधान के लिए हल्का हरा, बीडीसी के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए हल्का नीला बैलेट पेपर रहेगा। हर मतदाता पांच वोट डाल सकेगा।
आचार संहिता लागू होने के बाद अब सरकार कोई नई घोषणा, भर्ती, टेंडर, ट्रांसफर या उद्घाटन नहीं कर पाएगी। वहीं, इस बार बड़ी संख्या में युवा भी पहली बार मतदान करेंगे, जिससे चुनाव में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :