दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, सितंबर 24 :  इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ‘सम्मान दिवस’ आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ढाई लाख वर्ग फीट क्षेत्र में टेंट लगाया गया है, लेकिन जिस संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, उसे देखते हुए यह व्यवस्था भी छोटी पड़ सकती है।

चौटाला ने कहा कि हाल ही में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसभा जैसी भीड़ उमड़ी थी और कार्यकर्ताओं में अलग तरह का उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सम्मान दिवस पर कितने लोग पहुंचेंगे, इसका अभी अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

धान खरीद को लेकर सरकार पर निशाना

इनेलो नेता ने धान खरीद को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल नहीं खोला गया और अब फसल का ब्यौरा चढ़ाने के बाद भी किसानों को अधिकारियों से पर्ची कटवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान लाइनों में खड़ा है और परेशान हो रहा है। चौटाला ने सरकार से धान खरीद की प्रक्रिया को सुचारू करने और किसानों की परेशानी दूर करने की मांग की।

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला

अभय चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नौ विधायकों द्वारा कथित तौर पर वोट बेचने की बात सामने आने के बाद लोगों का पार्टी से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने खुद सभी वोट देखे हैं, तो उसी समय प्रेस के सामने पूरी जानकारी क्यों नहीं रखी गई।

उन्होंने सवाल किया कि बचे हुए चार लोगों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे हैं। चौटाला के अनुसार, इस पूरे मामले को लेकर लोग कांग्रेस से नाराज हैं और अब उनका कहना है कि उन्होंने सभी को देख लिया है तथा इनेलो को सत्ता में लाने का मौका दिया जाएगा।

हुड्डा के बयान पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अपने विधानसभा क्षेत्र में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौटाला ने कहा कि हुड्डा पहले कई बार कहते रहे हैं कि वह लोगों से पूछकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब लोगों ने दरवाजे बंद कर दिए हैं, तब लोगों से सलाह लेने की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई नोटिस भेजा गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

चुनाव आयोग को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि आयोग में तीन सदस्य इसलिए रखे जाते हैं ताकि कोई एक व्यक्ति अकेले निर्णय न ले सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दो सदस्य किसी निर्णय का विरोध कर रहे थे तो चेयरमैन को अपना फैसला थोपना नहीं चाहिए था।

उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह भाजपा का चुनाव आयोग है। चौटाला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट है कि मशीनों में गड़बड़ी है और अपनी पसंद का परिणाम निकाला जा सकता है।

चौटाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग भी की।

एसवाईएल पर भी सरकार को घेरा

इनेलो नेता ने कहा कि सरकार किशाऊ बांध को लेकर समझौता कर रही है, लेकिन सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर कोई फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने सरकार से एसवाईएल के मुद्दे पर भी स्पष्ट नीति और ठोस कार्रवाई की मांग की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :