चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-46
भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-46, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से परवीन विरोधिया को ट्राई सिटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष दिलबाग प्रजापति ने नवनियुक्त अध्यक्ष परवीन विरोधिया को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाजसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन की परंपरा रही है कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ऐसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को दी जाती है, जो संगठन के प्रति सच्ची श्रद्धा और ईमानदारी रखता हो। उन्होंने कहा कि परवीन विरोधिया ने शुरू से ही संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है और आगे भी वे इस परंपरा को कायम रखेंगे।राष्ट्रीय सचिव ओमकर्ण प्रजापति ने कहा कि ट्राई सिटी चंडीगढ़ की टीम हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और नए अध्यक्ष के नेतृत्व में यह टीम और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।बैठक में मोनू अधिवारिया,जसवंत सरपंच,एडवोकेट दिनेश डकोरिया, मोहित एडवोकेट, राजेश दूजाना, महेश डुंढाड़ा,अशोक टेकेदार,अजेश प्रजापति,अनिल रणोलिया, रोहित बुडानिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ‘सेहत की गारंटी’ मान सरकार लाई 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, हर परिवार को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार…
Share to :

BBMB पानी विवाद पंजाब सरकार की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की, केंद्र के पास जाने की सलाह

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भाखड़ा…
Share to :

सेक्टर-32 सेवक फार्मेसी फायरिंग केस का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर के इशारे पर हो रही थी रंगदारी

चंडीगढ़ 21 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी में हुई…
Share to :

चंडीगढ़ में बसपा बनाएगी भाईचारा कमेटी, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने…
Share to :