दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाने का फैसला लिया गया। इस सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल-2026 पेश किया जाएगा, जिसके तहत 5 साल की सेवा पूरी कर चुके कॉमन कैडर के ग्रुप-D कर्मचारियों को प्रमोशन देने का प्रावधान है।इसके साथ ही बीजेपी, विपक्ष खासकर कांग्रेस के खिलाफ ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है। मुख्यमंत्री सैनी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है।दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए 131वां संविधान संशोधन बिल लाया गया था। इस पर 528 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें 298 पक्ष में और 230 विपक्ष में रहे। बिल पास होने के लिए 352 वोट जरूरी थे, लेकिन यह संख्या पूरी नहीं हो सकी और बिल 54 वोट से गिर गया।कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जबकि विपक्ष इसे केवल वोट बैंक की राजनीति से जोड़ रहा है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिसीमन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम निराधार हैं और किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व में कमी नहीं आएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कौशाम्बी में बड़ा हादसा टला मूरी एक्सप्रेस के पहिए से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में उस…
Share to :

फेमा उल्लंघन मामले में ईडी ने सीएम अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह को भेजा समन

नई दिल्ली 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

तेल महंगा, हवाई सफर भी महंगा 2 अप्रैल से फ्यूल सरचार्ज लागू, किराए में 25% तक बढ़ोतरी

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव और कच्चे…
Share to :