हरियाणा 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद हरियाणा में मंगलवार से वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई बहाल कर दी गई है। प्रदेश में रोजाना 848 सिलिंडरों की खपत के मुकाबले तेल कंपनियों के पास करीब 25 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को लेकर राहत मिली है।सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो के छोटे गैस सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1,79,566 वाणिज्यिक सिलिंडर उपलब्ध हैं, जबकि घरेलू श्रेणी में 9,82,212 सिलिंडरों का स्टॉक है, जो करीब 6.3 दिन की मांग को पूरा करने में सक्षम है। इसी व्यवस्था को मंगलवार से पंजाब में भी लागू किया जाएगा।पहले वाणिज्यिक सिलिंडरों की सप्लाई केवल 30 प्रतिशत तक सीमित थी और स्कूल, कॉलेज व अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही थी। अब 20 प्रतिशत अतिरिक्त सप्लाई बहाल होने के बाद रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी, सरकारी सब्सिडी कैंटीन और कम्युनिटी किचन को भी प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर मिलेंगे।नई व्यवस्था के तहत सभी वाणिज्यिक औरऔद्योगिक उपभोक्ताओं को तेल विपणन कंपनियों में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कंपनियां उपभोक्ताओं की खपत और उपयोग का रिकॉर्ड रखेंगी। साथ ही पीएनजी कनेक्शन अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाने वालों को ही अतिरिक्त एलपीजी आवंटन का लाभ मिलेगा।इस मुद्दे पर हरियाणा के खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीएस जे. गनेशन की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026