दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 लुधियाना के हलका साहनेवाल के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में अवैध माइनिंग को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और 11 पंचायतों के सरपंचों ने जिला उपायुक्त (DC) दफ्तर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक निजी कंपनी द्वारा दरिया के भीतर प्रतिबंधित पोकलेन मशीनों से दिन-रात खुदाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मशीनों की मदद से 100-100 फीट गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं, जिससे नदी के किनारे बने बांध को भारी नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, ससरेली कॉलोनी के पास करीब 500 मीटर के दायरे में हो रही इस खुदाई से आने वाले मानसून में बड़े स्तर पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछली बार भी इसी क्षेत्र में बांध टूटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।इस विरोध प्रदर्शन में गांव चूहड़वाल, सुजातवाल, मांगट, सत्तोवाल, ढेरी, साधू सिंह नगर, सीड़ा, बाजड़ा, अनेजा कॉलोनी, मेहरबान और वरीरा के सरपंच शामिल रहे। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जब उन्होंने मौके पर जाकर काम रुकवाने की कोशिश की, तो कंपनी के अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी।मामले की गंभीरता को देखते हुए DC ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से 7 दिन का समय मांगा गया है।
वहीं, ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध माइनिंग बंद नहीं हुई और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो सभी गांवों के लोग एकजुट होकर जिला प्रशासन के खिलाफ पक्का धरना शुरू करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :