पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब राज्य के मोहाली जिले ज़ीरकपुर शहर में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शहर में बन रही एक सड़क के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे भारी मात्रा में मिट्टी दबाकर जल्दबाजी में निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है, जबकि इस मामले की जांच ADC (UD) द्वारा पहले ही मार्क की जा चुकी है।सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया चलने के बावजूद नगर कौंसिल ज़ीरकपुर के कुछ अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या जांच रिपोर्ट आने से पहले ही काम पूरा कर संभावित गड़बड़ियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग है।इस मुद्दे पर JAC Residents Welfare Association Society, ज़ीरकपुर ने कड़ा रुख अपनाया है। संस्था ने बयान जारी कर कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, तो यह प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित सड़क निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए, दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।संस्था ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शहरवासी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब 10 फरवरी 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के जीरकपुर। छत्त गांव के…
Share to :

जिला रेड क्रॉस शाखा ने 18 जरूरतमंदों को 2.50 लाख रुपये के सहायक उपकरण किए वितरित

पंजाबी 20 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :

एचएलपी गैलेरिया मॉल में गणतंत्र दिवस समारोह, लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह रहे मुख्य अतिथि

मोहाली 26 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) मोहाली। मोहाली तेजी से एक आधुनिक…
Share to :

विपक्षी दलों को छोड़ बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल, मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने दिलाया भरोसा

पंजाब 31 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी…
Share to :