पंजाब 10 फरवरी 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के जीरकपुर। छत्त गांव के पास शताबगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलखान सिंह (62) निवासी गांव छत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को शाम करीब 3:30 बजे हुक्म चंद अपने पिता मलखान सिंह के साथ बहन को डेराबस्सी छोड़कर वापस गांव छत्त लौट रहे थे। हुक्म चंद मोटरसाइकिल पर सवार थे जबकि उनके पिता एक्टिवा पर आगे चल रहे थे।जब वे शताबगढ़ रोड पर पटवारियों की जमीन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मलखान सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गिर पड़ा, जिसने अपना नाम छवी कुमार निवासी गांव छत्त बताया।
पुलिस ने मेडिकल सूचना मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :