चंडीगढ़ 5 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पंजाब के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बलविंदर सिंह और उनके दोस्त समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-21 से सेक्टर-35 स्थित एक कॉफी शॉप की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मार्केट क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने जोर-जोर से इशारा कर उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने शीशा नीचे कर कारण पूछा तो उस व्यक्ति ने बताया कि कार के बोनट से धुआं निकल रहा है।यह सुनते ही बलविंदर सिंह ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और अपने दोस्तों के साथ बाहर निकल आए। बाहर निकलते ही आग ने तेजी से पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार धधकने लगी और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

SI भर्ती विवाद गलत शपथ-पत्र और उत्तर-कुंजी चुनौती पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका खारिज

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-44 में युवक का आरोप PCR कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, 112 कॉल के बावजूद नहीं मिली मदद

चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-44 डी मार्केट…
Share to :

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार)उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने एक…
Share to :

हरियाणा पुलिस भर्ती में युवाओं को बड़ी राहत, 5500 पदों पर 3 साल की आयु छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी

चंडीगढ़ 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस भर्ती की तैयारी…
Share to :