दैनिक खबरनामा। तरनतारन, 21 जून : स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो और जेल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के नेतृत्व में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। कार्यक्रम में जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा (पीपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाव के लिए योग एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने विश्वभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बंदियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि योग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गुरजंट सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजेश दूसरे, जसवंत सिंह सोहल तीसरे और सिमरनजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे। विजेताओं की रचनात्मकता और प्रतिभा की उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कलाकारों ने एनसीसी की 1 पंजाब बटालियन के सहयोग से अमृतसर के खालसा कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में आयोजित यह कार्यक्रम योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग ने यह संदेश दिया कि योग समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन का आधार बन सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :