चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित उद्योग भवन में पंजाब सरकार और एनएलडीएसएल के बीच एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा अधिकारियों के साथ।

दैनिक खबरनामा |चंडीगढ़, 8 जुलाई 2026. पंजाब को औद्योगिक और निवेश के क्षेत्र में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए  एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक डाटा सर्विसेज़ लिमिटेड (एनएलडीएसएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत पंजाब की सप्लाई चेन को यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलीप) से जोड़ा जाएगा, जिससे माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

चंडीगढ़ स्थित उद्योग भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह में शिरकत की। समझौते पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह और एनएलडीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकायुकी कानो ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह भी मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह साझेदारी राज्य में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, माल परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि  यूलीप के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और निजी लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं के बीच एकीकृत डिजिटल मंच पर रियल-टाइम डेटा साझा किया जा सकेगा, जिससे कारोबार करना और अधिक आसान होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से निर्यातकों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। रियल-टाइम ट्रैकिंग और बेहतर समन्वय से सप्लाई चेन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और समय व लागत दोनों की बचत होगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार उद्योगों के लिए आधुनिक, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है। एनएलडीएसएल के साथ हुआ यह समझौता राज्य की औद्योगिक प्रगति और तकनीक आधारित प्रशासन को नई दिशा देने वाला कदम है।

उन्होंने इसे पंजाब की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म से आधारभूत ढांचे की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी तथा उत्तर भारत में माल ढुलाई के दौरान आने वाली प्रमुख बाधाओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा सकेगा।

एमओयू हस्ताक्षर के बाद एनएलडीएसएल द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के लिए एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक, कंटेनर विजिबिलिटी सिस्टम, “ट्रैक योर ट्रांसपोर्ट” तथा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाओं का प्रदर्शन किया गया, जो माल ढुलाई और बेड़े प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से पंजाब की सप्लाई चेन मजबूत होगी, लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य के उद्योगों तथा निर्यात क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित उद्योग भवन में पंजाब सरकार और एनएलडीएसएल के बीच एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा अधिकारियों के साथ।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :