दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 26 नवंबर: पंजाब के खेल विभाग ने दिसंबर 2026 में तेलंगाना में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर-18 सॉफ़्टबॉल और हॉकी टीमों के चयन ट्रायल की तारीख़ में बदलाव किया है। अब दोनों टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पहले ये चयन ट्रायल 27 नवंबर, 2026 को होने निर्धारित थे, लेकिन अब इन्हें 1 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल के आयोजन स्थलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सॉफ़्टबॉल (अंडर-18) के ट्रायल पोलो ग्राउंड, पटियाला में, जबकि हॉकी (अंडर-18) के ट्रायल सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में आयोजित होंगे।

उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित ट्रायल स्थल पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CIA अफसर बनकर कारोबारी का अपहरण पैसों के विवाद में रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 जीरकपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई,…

पंजाब में रिकॉर्ड 60,000 करोड़ का निवेश, 2026–27 में 75,000 करोड़ का लक्ष्य

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर (मोहाली), 8 अप्रैल 2026 पंजाब में औद्योगिक विकास…

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, लू का येलो अलर्ट जारी 26 अप्रैल से बारिश के आसार

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों भीषण…

बारिश-ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर पंजाब सरकार सख्त गिरदावरी के आदेश, बेअदबी कानून जल्द लागू होगा

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब में हाल ही में हुई बारिश…