दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़/मोगा, 26 नवंबर 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को स्मार्ट राशन कार्ड योजना शुरू करते हुए 10 लाख नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘न कोई पैसा, न कोई सिफारिश’ के सिद्धांत पर डिजिटल, पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाकर केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों का चयन सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री ने नए लाभार्थियों को ‘मेरी रसोई’ राशन किट वितरित की, जिसमें दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल शामिल है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूरा होने के बाद प्रत्येक परिवार के सदस्य को हर महीने पांच किलो मुफ्त गेहूं भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने सबसे जरूरतमंद और पात्र परिवारों को 10 लाख नए राशन कार्ड जारी करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली के माध्यम से पूरी की गई है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव या राजनीतिक हस्तक्षेप के उनका हक मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 19.25 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। लोगों ने सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) और ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन किया, जबकि जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने डिजिटल आंकड़ों और निष्पक्ष मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर सबसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि पूरा अभियान ‘न कोई पैसा, न कोई सिफारिश’ के सिद्धांत पर चलाया गया है, ताकि सरकारी सहायता केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत पंजाब में वर्तमान में 39.73 लाख परिवारों के 1.36 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं।

नए राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले अतिरिक्त लाभों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी नए लाभार्थियों को विशेष ‘मेरी रसोई’ किट दी जाएगी। इस किट में 2 किलो दालें, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। इसके अलावा, उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त गेहूं भी मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये अतिरिक्त सुविधाएं आम परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकारी सहायता को और मजबूत बनाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि अंतिम लाभार्थी सूची में शामिल परिवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। इसके अलावा, पंजाब सरकार द्वारा आईवीआरएस संदेश और पत्र भी भेजे जा रहे हैं। लाभार्थी अपने आवेदन नंबर के माध्यम से उसी पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन की स्थिति भी जांच सकते हैं, जहां उन्होंने आवेदन किया था।

उन्होंने आगे बताया कि सफल आवेदकों के राशन कार्ड को ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। योजना का पूरा लाभ लेने के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर ई-केवाईसी सत्यापन करवाना होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लाभार्थियों से अपील की कि वे बिना देरी किए अपने नजदीकी राशन डिपो या अधिकृत राशन विक्रेता के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी करवाएं, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला मुफ्त गेहूं बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार गरीब और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब चुनाव से पहले BJP ने साधा संगठन, मनप्रीत बादल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; तरुण चुघ को नई जिम्मेदारी

दैनिक खबरनामा | 17 अगस्त | नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से…

में 24 घंटे में 2 नाबालिग लड़कियां लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 लुधियाना में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को…

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट बारिश-ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता कल से मौसम होगा साफ

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में मंगलवार को दिन के बाद…

मोहाली, पठानकोट और बठिंडा में बारिश 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान में गिरावट के आसार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 पंजाब और ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला)…