दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने आज भी लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति 25 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि 26 अप्रैल से कुछ इलाकों में राहत के तौर पर हल्की बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो चुका है। बठिंडा और फरीदकोट सबसे अधिक गर्म रहे, जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा पटियाला, लुधियाना और चंडीगढ़ सहित कई शहरों में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में लू चलने की संभावना है। इन जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं और तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है।
विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। फिलहाल राज्य में 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान स्थिर रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रिश्वतखोरी पर विजिलेंस ब्यूरो का शिकंजा, पाँच हजार रुपये लेते निजी चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध…

पंजाब में ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सोलर कैमरों से सेना की निगरानी सरगना गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर)…

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों परिवारों की जीवनरेखा, 4.43 लाख मरीजों को मिला ₹782 करोड़ का कैशलेस उपचार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 25 जून, 2026. पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को…

जालंधर में ऑटो से युवक का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 जालंधर के बस्ती शेख के अधीन नाखा…