दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर (मोहाली), 8 अप्रैल 2026
पंजाब में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के CEO अमित ढाका ने बताया कि वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान राज्य में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं सरकार ने आगामी वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 75,000 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने कहा कि नई इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 को उद्योगपतियों और MSME प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा के बाद तैयार किया गया है। 24 सेक्टोरल कमेटियों ने मिलकर 2,000 से ज्यादा मैन-ऑवर्स की चर्चा की, जिसमें 77% सुझावों को नीति में शामिल किया गया।मोहाली में MSME स्टेकहोल्डर्स मीट के दौरान ढाका ने बताया कि पंजाब देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। जल्द ही नई इंडस्ट्रियल पार्क पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके तहत कम से कम 25 एकड़ के बड़े औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे और सिंगल रजिस्ट्रेशन से मंजूरी प्रक्रिया आसान होगी।नई नीतियों के तहत पर्यावरण के अनुकूल कदमों को भी बढ़ावा दिया गया है। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) अपनाने वाली इंडस्ट्री को 10 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि नई इंडस्ट्री को 100% तक लाभ और पराली आधारित बॉयलर प्लांट लगाने पर 7.5 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
ढाका ने बताया कि राज्य अगले 5 वर्षों में 85% बिजली ग्रीन एनर्जी से उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए सोलर और बैटरी स्टोरेज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट 2026 और नई नीतियों की सराहना की, साथ ही स्थानीय समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखा, जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कपूरथला में युवक की आत्महत्या मौत से पहले वीडियो बनाकर महिला पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Kapurthala के मोहल्ला लाहौरी गेट…
Share to :

चोरी हुए 328 पावन सरूपों के मामले पर शिरोमणि अकाली दल का तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से अकाल तख्त साहिब में बिना शर्त पेश होने की मांग

मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान…
Share to :

विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंजाब 24 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में विश्व टीबी दिवस के…
Share to :

मोहाली में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश, अस्पताल मालिक डॉक्टर समेत 3 पर केस; 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 मोहाली के खरड़ स्थित सुख सेवा मल्टीस्पेशलिटी…
Share to :