A

दैनिक खबरनामा | 13 जून, 2026

हांसी (हिसार) :रेड जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों और उनके सहयोगी की पहचान कर ली गई है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और हेलमेट राजस्थान बॉर्डर से बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर घटना के बाद तोशाम मार्ग से राजस्थान फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर हिसार जिले के रहने वाले हैं और उनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है। हालांकि जांच के हित में अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हांसी पुलिस और हिसार एसटीएफ की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और उसके सहयोगी सुंदर ने रची थी। पुलिस का दावा है कि दोनों ने गैंग में नए युवकों को शामिल कर उन्हें .45 बोर की पिस्तौल उपलब्ध करवाई। सुंदर हांसी के गांव ढाणी पुरिया का निवासी बताया जा रहा है और फिलहाल कनाडा में रह रहा है।

मामले में सोशल मीडिया पर हैरी बॉक्सर के नाम से वायरल हुई पोस्ट और ऑडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित फेसबुक आईडी की जानकारी मांगी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किस देश से की गई थी। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि कहीं किसी ने आवाज की नकल कर जांच को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं की।

पुलिस के अनुसार, हत्या का संबंध शराब ठेके को लेकर पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। इसी कड़ी में जेल में बंद सिकंदर फौजी और इस विवाद से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह दिल्ली रोड स्थित फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने महज पांच सेकेंड में नौ राउंड फायर कर कपिल रेढ़ू की हत्या कर दी थी। इस दौरान वहां मौजूद शिखा नामक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही वायरल पोस्ट और ऑडियो की सत्यता की भी गहन जांच कराई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, जन्मजात विकृतियों से जूझ रही बच्ची को मिला नया जीवन

दैनिक खबरनामा|ब्यूरो,फरीदाबाद, 11 जून 2026. हरियाणा के फरीदाबाद में चिकित्सकों की एक…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कार की छत चीरता हुआ अंदर घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बची परिवार की जान

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | गुरुग्राम, 30 मई :  हरियाणा के गुरुग्राम में…
Share to :