दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 14 जून: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शनिवार को श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में मूसलधार बारिश हुई, जिससे कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, जम्मू संभाग में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में मौसम ने वीरवार दोपहर से ही करवट लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जबकि शनिवार तड़के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा मौसमीय गतिविधियां सामान्य बदलाव से अधिक गंभीर हैं और कई संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम की स्थिति पैदा कर सकती हैं। विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में अचानक तेज बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका बढ़ गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून तक जम्मू-कश्मीर में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित ढलान वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :