दैनिक खबरनामा। बिलावर (कठुआ), 5 जून 2026: बिलावर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र की 11 जर्जर और ऊबड़-खाबड़ सड़कों के निर्माण एवं मैकाडमाइजेशन के लिए 300.44 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधायक सतीश शर्मा के प्रयासों से सिटी एंड टाउन प्लान कैपेक्स 2026-27 के तहत यह राशि स्वीकृत हुई है। परियोजना के अंतर्गत कुल 10.73 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़कें क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं, लेकिन अब इनके सुधरने से यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित हो सकेगी।

स्थानीय निवासियों ने सरकार और विधायक के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत और उन्नयन से न केवल दैनिक आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लोगों ने विधायक सतीश शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, स्वीकृत फंड से 11 सड़कों का मैकाडमाइजेशन कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा और हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजौरी पुलिस का गोवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार, 5 वाहन जब्त; 51 गोवंशीय पशु बचाए

दैनिक खबरनामा । राजौरी, 22 जून : अवैध गोवंशीय पशु तस्करी के…

वैष्णो देवी मंदिर में 550 करोड़ की जालसाजी का आरोप, 20 टन से ज्यादा नकली चांदी चढ़ाए जाने का दावा, अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 14 जुलाई: श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ा…

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे सिजेरियन प्रसव के मामले, आधे से अधिक डिलीवरी सी-सेक्शन से NFHS-6 रिपोर्ट में खुलासा, निजी अस्पतालों में 90 फीसदी प्रसव सिजेरियन; सरकार ने जताई चिंता

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर में सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव…

किश्तवाड़ में SOG का बड़ा एक्शन: A+ आतंकी मुदस्सिर के पिता समेत दो गिरफ्तार, जंगल से हथियार और ग्रेनेड बरामद

दैनिक खबरनामा । किश्तवाड़, 19 जून : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ…