श्री फतेहगढ़ साहिब से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान शुरू, भूपेश बघेल और राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दैनिक खबरनामा। श्री फतेहगढ़ साहिब, 31 जुलाई : पंजाब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर बूथ, मजबूत’ अभियान की शुरुआत कर दी है। श्री फतेहगढ़ साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंजाब मामलों के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने किया, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जिला, ब्लॉक तथा बूथ स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब में चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं और इन चुनावों पर पूरे देश के साथ-साथ विदेशों की भी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का देश की राजनीति में विशेष महत्व है और आने वाले चुनाव राज्य की दिशा और दशा तय करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से ही कांग्रेस की जीत का पहिया घूमना शुरू होगा।

बघेल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकियों, अपमान और राजनीतिक प्रतिशोध का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह केंद्र में भारतीय जनता पार्टी बदले की राजनीति करती है, उसी प्रकार पंजाब में आम आदमी पार्टी भी प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बदले की राजनीति में विश्वास नहीं किया और राज्य को पहले से कहीं अधिक कांग्रेस की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पंजाब में पांच-कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें कांग्रेस का मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों से होगा। उन्होंने भाजपा और आप को “एक ही सिक्के के दो पहलू” बताते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल और वारिस पंजाब दे भी चुनावी मैदान में होंगे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस की जीत ही विधानसभा और सरकार की जीत का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी ताकत और संकल्प के साथ मैदान में उतरें, तो कोई भी राजनीतिक शक्ति उन्हें पराजित नहीं कर सकती।

राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए बघेल ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि विचारधारा, संविधान, सामाजिक सौहार्द और देश की एकता को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही संविधान की मूल भावना का सम्मान नहीं करतीं। साथ ही उन्होंने राज्य में नशे, गैंगस्टर संस्कृति और बढ़ते अपराध को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने संबोधन में दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार केवल विज्ञापनों के सहारे चल रही है और जब प्रचार का प्रभाव समाप्त होगा तो सरकार की राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी।

वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और विचारों में मतभेद किसी भी लोकतांत्रिक दल में स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के छह सांसद पहले ही भाजपा में जा चुके हैं और उसके 60 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण पार्टी आगामी चुनाव में अपने 60 से अधिक विधायकों के टिकट बदलने की तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस का कोई सांसद या विधायक भाजपा में नहीं गया, फिर भी कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा क्यों की जाती है।

पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में बिताई है और आगे भी कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद तो दूर, यदि भविष्य में उन्हें टिकट भी नहीं मिले, तब भी वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और पार्टी की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद शमशेर सिंह दूल्लो, ब्रह्म महिंद्रा, डॉ. अमर सिंह, रणदीप नाभा, डॉ. राज कुमार वेरका, हेना कैवरे, कुलजीत नागरा, कुलबीर जीरा, कैप्टन संदीप संधू, सुरिंदर सिंह, कस्तूरी लाल मिंटू सहित विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :